1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशिया के सबसे बड़े युवा फुटबाल टूर्नामेंट सुब्रतो कप का आज से अंबेडकर स्टेडियम में आगाज

एशिया के सबसे बड़े युवा फुटबाल टूर्नामेंट सुब्रतो कप का आज से अंबेडकर स्टेडियम में आगाज

 Reported By: IANS
 Published : Aug 20, 2019 08:59 am IST,  Updated : Aug 20, 2019 08:59 am IST

सुब्रतो कप की शुरुआत मंगलवार सेअंबेडकर स्टेडियम में होगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच लड़कों के अंडर-14 वर्ग में रिलायंस फाउंडेशन स्कूल और झारखंड के बीच खेला जाएगा।  

एशिया के सबसे बड़े...- India TV Hindi
एशिया के सबसे बड़े युवा फुटबाल टूर्नामेंट सुब्रतो कप का आज से अंबेडकर स्टेडियम में आगाज Image Source : SUBROTO CUP

नई दिल्ली| एशिया की सबसे बड़ी युवा फुटबाल टूर्नामेंट सुब्रतो कप की शुरुआत मंगलवार से यहां अंबेडकर स्टेडियम में होगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच लड़कों के अंडर-14 वर्ग में रिलायंस फाउंडेशन स्कूल (आरएफएस) और झारखंड के बीच खेला जाएगा।

टूर्नामेंट में इस बार 16 विदेशी टीमों सहित रिकॉर्ड 112 टीमें भाग लेंगी। इसमें लड़कों के सब जूनियर अंडर-14, अंडर-17 और लड़कियों के वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।

लड़कों के अंडर-14 वर्ग का फाइनल 29 अगस्त को अंबेडकर स्टेडियम में ही खेला जाएगा। लड़कियों के अंडर-17 के वर्ग के मैच 30 अगस्त से और लड़कों के मुकाबले सात सितंबर से खेले जाएंगे। 

लड़कों के अंडर-14 वर्ग में 36 टीमें, लड़कियों के अंडर-17 वर्ग में 31 टीमें और लड़कों के अंडर-17 वर्ग में 45 टीमें भाग ले रही है। टूर्नामेंट में लड़कों के सब-जूनियर विजेता को तीन लाख रुपये और लड़कों तथा लड़कियों के जूनियर टीम को चार-चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल