1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. श्कोड्रन मुस्ताफी की हुई सफल सर्जरी, अक्टूबर तक मैदान से रहेंगे बाहर

श्कोड्रन मुस्ताफी की हुई सफल सर्जरी, अक्टूबर तक मैदान से रहेंगे बाहर

 Edited By: IANS
 Published : Jul 29, 2020 04:35 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 04:35 pm IST

28 वर्षीय मुस्ताफी 2016 में वालेंसिया क्लब से आर्सेनल में आए थे। उन्होंने आर्सेनल के मौजूदा कोच मिकेल आटेर्टा के मार्गदर्शन में क्लब के पिछले 15 प्रीमियर लीग मैचों में से 12 में खेले हैं।

Schcodron Mustafi, Football, sports- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब आर्सेनल के डिफेंडर श्कोड्रन मुस्ताफी की चोट की सर्जरी सफल रही है और वह अगले सीजन की शुरुआत तक मैदान से दूर रहेंगे। मुस्ताफी को 18 जुलाई को विम्बले स्टेडियम में मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ खेले गए मैच में चोट लग गई थी। आर्सेनल ने इस मैच को 2-0 से जीता था।

आर्सेनल ने एक मेडिकल बुलेटिन में कहा, "18 जुलाई को एफए कप के सेमीफाइनल में उन्हें हार्मस्ट्रिंग की चोट लग गई थी। इसके बाद शनिवार को ही उनके दाहिने हार्मस्ट्रिंग की छोटी सी आपरेशन हुई। श्कोड्रन अब इससे उबरने के शुरुआती चरण में है। हमारी मेडिकल टीम की तरफ से उनका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। अक्टूबर तक पूरी तरह से ट्रेनिंग पर लौटने का उनका लक्ष्य है।"

28 वर्षीय मुस्ताफी 2016 में वालेंसिया क्लब से आर्सेनल में आए थे। उन्होंने आर्सेनल के मौजूदा कोच मिकेल आटेर्टा के मार्गदर्शन में क्लब के पिछले 15 प्रीमियर लीग मैचों में से 12 में खेले हैं।

एफए कप के फाइनल में शनिवार को चेल्सी का सामना आर्सेनल से होगा और आर्सेनल के पास यूरोपा लीग में पहुंचने का यह आखिरी मौका होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल