1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सुल्तान अजलान शाह कप 2017: भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया

सुल्तान अजलान शाह कप 2017: भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया

 Written By: IANS
 Published : Apr 30, 2017 04:41 pm IST,  Updated : Apr 30, 2017 04:41 pm IST

डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह और मिडफील्डर मंदीप सिंह के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय हॉकी टीम ने सुल्तान अजलान शाह कप में रविवार को खेले गए मैच अपने दूसरे राउंड रोबिन लीग मैच में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया।

Photo: facebook.com/TheHockeyIndia- India TV Hindi
Photo: facebook.com/TheHockeyIndia

इपोह (मलेशिया): डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह और मिडफील्डर मंदीप सिंह के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय हॉकी टीम ने सुल्तान अजलान शाह कप में रविवार को खेले गए मैच अपने दूसरे राउंड रोबिन लीग मैच में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया। भारतीय टीम का पहला मैच शनिवार को ब्रिटेन के साथ 2-2 से ड्रॉ रहा था।

दोनों टीमों के बीच मैच की शुरुआत रोमांचक रही। टीम के कप्तान और गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और पहले क्वार्टर में प्रतिद्वंद्वी टीम के 2 गोल विफल किए। इसके बाद दूसरे हाफ में आगे बढ़ते हुए 24वें मिनट में मंदीप ने गोल दागकर भारतीय टीम का खाता खोला। इसके 3 मिनट बाद ही 27वें मिनट में हरमनप्रीत ने गोल कर भारत को 2-0 से बढ़त दिलाई। इसके साथ ही दूसरे क्वॉर्टर का समापन हुआ।

Photo: facebook.com/TheHockeyIndia
Photo: facebook.com/TheHockeyIndia

फोटो: facebook.com/TheHockeyIndia

तीसरे क्वॉर्टर में जहां न्यूजीलैंड ने गोल दागने की भरसक कोशिश की, वहीं भारत ने भी अपनी ओर से पूरा दम लगाया। हालांकि, इस क्वॉर्टर में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ। चौथे क्वॉर्टर की शुरुआत के बाद दूसरे मिनट में ही हरमनप्रीत (47वें मिनट) ने गोल कर भारत को न्यूजीलैंड पर 3-0 विजयी बढ़त दिला दी। भारतीय टीम के अनुभवी हॉकी खिलाड़ी एस.वी सुनील के करियर का यह 200वां अंतर्राष्ट्रीय मैच था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल