1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सुमित नागल ने फेडरर के खिलाफ गजब का धैर्य दिखाया : भूपति

सुमित नागल ने फेडरर के खिलाफ गजब का धैर्य दिखाया : भूपति

 Reported By: IANS
 Published : Aug 27, 2019 03:34 pm IST,  Updated : Aug 27, 2019 03:34 pm IST

भूपति ने कहा, "नागल ने विश्व के महान खिलाड़ी के खिलाफ गजब का धर्य दिखाया और टिके रहे।"  

सुमित नागल- India TV Hindi
सुमित नागल Image Source : GETTY IMAGES

कोलकाता। भारत के महान टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के पहले दौर में वर्ल्ड नंबर-3 रोजर फेडरर का सामना करने वाले सुमित नागल की प्रशंसा की। 22 वर्षीय नागल पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम में खेल रहे थे। उन्होंने दमदार शुरुआत करते हुए सोमवार को पहले सेट को 6-4 से जीता, लेकिन अगले तीने सेट हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी ने मैच को 4-6, 6-1, 6-2, 6-4 से अपने नाम किया। यह मुकाबला दो घंटे और 30 मिनट तक चला। वर्ष 2003 के बाद ऐसा पहली बार हुआ, जब फेडरर ने यूएस ओपन के पहले दौर से मैच का पहला सेट हारा हो। भूपति ने आईएएनएस से कहा, "नागल ने विश्व के महान खिलाड़ी के खिलाफ गजब का धर्य दिखाया और टिके रहे।"

भूपति ने कहा, "इस साल नागल ने जो सुधार किया है, उस पर उसे और उसकी कोचिंग टीम को गर्व होना चाहिए।" नागल से पहले केवल रोहन बोपन्ना (2006) और सोमदेव देववर्मन (2013) ही फेडरर का सामना कर चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों को हार झेलनी पड़ी थी। 

फेडरर ने मैच के बाद कहा था, "पहला सेट मेरे लिए कठिन रहा। हालांकि, इसका श्रेय उन्हें जाता है। मैं मैच में थोड़ा धीमे था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल