1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जब विराट कोहली ने ऑर्डर की इडली तो हंस रहे थे सुनील छेत्री

जब विराट कोहली ने ऑर्डर की इडली तो हंस रहे थे सुनील छेत्री

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 01, 2019 10:57 pm IST,  Updated : Feb 01, 2019 11:40 pm IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली जो पहले कभी बटर चिकन के शौकीन हुआ करते थे वो अब शाकाहारी हो चुके हैं। विराट कोहली भारतीय टीम के लिए फिटनेस आइकॉन बने।

Virat kohli and Sunil Chettri- India TV Hindi
ViratKkohli and Sunil Chettri Image Source : INSTAGRAM

भारतीय कप्तान विराट कोहली जो पहले कभी बटर चिकन के शौकीन हुआ करते थे वो अब शाकाहारी हो चुके हैं। विराट कोहली भारतीय टीम के लिए फिटनेस आइकॉन बने। कोहली के फिटनेस को देखकर भारतीय खिलाड़ी ही क्या दूसरे छेत्र के खिलाड़ी भी उनसे प्रेरित होते हैं। इन खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री भी है।

लेकिन किया आप जानते हैं सुनील छेत्री जो आज शाकाहारी हो चुके हैं एक समय में उन्होंने विराट कोहली के शाकाहारी होने का मजाक उड़ाया था? शायद नहीं, लेकिन छेत्री ने हाल ही में इसका खुलासा किया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए छेत्री ने कहा ‘एक बार मैं और विराट एक टीवी शो के दौरान एक साथ वहां मौजूद थे, तभी वहां विराट ने खाने के लिए इडली ऑर्डर किया। विराट ने ऐसा क्यों किया मैं समझ नहीं सका, मुझे हंसी आ रही थी। इसके बाद पूछने पर मुझे इस बात की जानकारी मिली कि विराट कोहली अब पूरी तरह से शाकाहारी हो गए हैं।’

इसके आगे उन्होंने कहा ‘विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा शाकाहारी हैं और इसके साथ-साथ मैं भी अब वेजिटेरियन हो गया हूं। विराट कोहली से मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है। शाकाहारी बनने से पहले मैंने इस बारे में विराट कोहली से भी बात की थी। विराट फुटबॉल के बेहद शौकीन हैं और अक्सर मुझसे इस खेल के बारे में कुछ न कुछ पूछते रहते हैं। विराट कोहली फुटबॉल की बातें हमेशा पूरे जुनून के साथ करते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल