1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इगोर स्टीमाक के कोच बनने से भारतीय फुटबॉल टीम में खुशी की लहर

इगोर स्टीमाक के कोच बनने से भारतीय फुटबॉल टीम में खुशी की लहर

 Reported By: IANS
 Published : May 17, 2019 04:25 pm IST,  Updated : May 17, 2019 04:25 pm IST

क्रोएशिया के इगोर स्टीमाक के भारतीय फुटबाल टीम के कोच बनने पर खिलाड़ियों ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि उन्हें नए कोच के अनुभव से बहुत लाभ होगा। 

इगोर स्टीमाक, भारतीय...- India TV Hindi
इगोर स्टीमाक, भारतीय फुटबॉल टीम कोच Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| क्रोएशिया के इगोर स्टीमाक के भारतीय फुटबाल टीम के कोच बनने पर खिलाड़ियों ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि उन्हें नए कोच के अनुभव से बहुत लाभ होगा। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने स्टीमाक के साथ दो साल का करार किया है। 

टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने स्टीमाक के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त होने के बाद ट्वीट किया, "मैं नए बॉस इगोर स्टीमाक को भारतीय फुटबाल टीम का कोच बनने पर सुभकामनाएं देता हूं और उनका स्वागत करता हूं। उनके पास ऊंचे स्तर पर कोचिंग का अच्छा अनुभव है और हमें उसका लाभ मिलेगा।"

छेत्री ने कहा, "टीम के खिलाड़ी अपना 100 प्रतिशत देंगे। मैंने टीम के खिलाड़ियों से बात कर ली है और हमने अपनी फिटनेस पर भी काम करना शुरू कर दिया है क्योंकि हमें जल्द ही परिस्थितियों के अनुरूप होना है।"

टीम ने अनुभवी डिफेंडर संदेश झिंगन ने भी स्टीमाक के टीम से जुड़ने पर खुशी व्यक्ति की। एआईएफएफ ने झिंगन के हवाले से बताया, "अभी क्रोएशिया फीफा रैंकिंग में पांचवें पायदान पर काबिज है और स्टीमाक का इसमें बहुत योगदान रहा है जो उनकी सकारात्मक दृष्टि को दर्शाता है। व्यक्तिगत रूप से यह मेरे लिए बड़ा बोनस है क्योंकि एक खिलाड़ी के रूप में वह एक डिफेंडर थे और 1998 विश्व कप में उनका प्रदर्शन दमदार रहा था। यह मेरे लिए सीखने का बहुत अच्छा मौका है।"

स्टीमाक के मार्गदर्शन में पांच जून से थाईलैंड में शुरू होने वाले किंग्स कप में पहली बार भारतीय टीम खेलेगी। भारतीय टीम को किंग्स कप के बाद जुलाई में इंटरकॉन्टिनेंटल कप में भी भाग लेना है। भारत के अलावा सीरिया, उत्तर कोरिया और ताजिकिस्तान की फुटबाल टीमें भी सात जुलाई से शुरू होने वाले इंटरकॉन्टिनेंटल कप में हिस्सा लेंगी। मेजबान टीम इस टूर्नामेंट में अपना खिताब बचाने उतरेगी। भारत ने इसके पहले संस्करण में केन्या को हराकर खिताब जीता था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल