अमेरिका की 3 बार की ओलिंपियन सुजी फेवर हैमिल्टन के प्रॉस्टिट्यूट होने का खुलासा हुआ। इस बात का खुलासा किया 2012 में The Smoking Gun के एक जर्नलिस्ट ने।
जर्नलिस्ट ने बताया था कि 7 बार की मिडल डिस्टेंस रेस की नेशनल विजेता सुजी रात में लास वेगास में जिस्मफ़रोशी का काम करती थी। वह प्रतिघंटे फीस 40-50 हजार रुपए लेती थी।
ऑटोबायोग्राफी में होगा खुलासा कैसे बनी कॉर्लगर्ल
ये बात अब तक किसी को भी नहीं पता है कि सुजी कब, क्यों और कैसे कॉर्लगर्ल बनी? अगले महीने 14 (सितंबर) को उनकी ऑटोबायोग्राफी लॉन्च होगी। एक दिन पहले ही सुजी ने सोशल साइट पर बताया, "मेरी बुक Fast Girl : A Life Spent Running from Madness 14 सितंबर को लॉन्च होगी। इसके साथ ही मेरे बारे में आपके उन अनसुलझे सवालों के जवाब में भी मिल जाएंगे, जिनका जवाब आज तक किसी ने नहीं दिया।