1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डब्ल्यूटीए फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में स्वीतोलीना और बार्टी के बीच होगी भिड़ंत

डब्ल्यूटीए फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में स्वीतोलीना और बार्टी के बीच होगी भिड़ंत

 Reported By: IANS
 Published : Nov 03, 2019 12:15 pm IST,  Updated : Nov 03, 2019 12:15 pm IST

मौजूदा चैंपियन यूक्रेन की एलिना स्वीतोलीना ने बेलिंडा बेनकिक को हराकर लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया।

wta finals- India TV Hindi
डब्ल्यूटीए फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में स्वीतोलीना और बार्टी के बीच होगी भिड़ंत Image Source : AP

शेनझेन (चीन)| मौजूदा चैंपियन यूक्रेन की एलिना स्वीतोलीना ने बेलिंडा बेनकिक को हराकर लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। फाइनल में स्वीतोलीना का सामना दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी आस्ट्रेलिया की एश्लेग बार्टी से होगा।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, स्वीतोलीना ने शनिवार को स्विट्जरलैंड की बेनकिक के खिलाफ मुकाबले में उतरी। लेकिन 56 मिनट तक चले इस मुकाबले के दौरान स्वीतोलीना जब चोटिल थीं, तभी बेनकिक चोटिल हो गई और वह मैच से हट गईं।

25 वर्षीय स्वीतोलीना ने पिछले साल सिंगापुर में डब्ल्यूटीए फाइनल्स के रूप में अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीता था और अब वह इस अपनी पहली खिताब की तलाश में हैं।वहीं, दूसरी ओर बार्टी पहली बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स में पहुंची है। उन्होंने इस साल फ्रेंच ओपन के रूप में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था और वह जून में नंबर वन बनी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल