1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस : ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को हराकर जोकोविक ने जीता जापान ओपन

टेनिस : ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को हराकर जोकोविक ने जीता जापान ओपन

 Reported By: IANS
 Published : Oct 06, 2019 06:47 pm IST,  Updated : Oct 06, 2019 06:47 pm IST

दुनिया के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने चोट से बाद शानदार वापसी करते हुए रविवार को जापान ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया।

नोवाक जोकोवकि- India TV Hindi
नोवाक जोकोवकि Image Source : GETTY

टोक्यो। दुनिया के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने चोट से बाद शानदार वापसी करते हुए रविवार को जापान ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया। 31 वर्षीय जोकोविक का साल का यह चौथा और करियर का कुल 76वां खिताब है। उन्होंने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से शिकस्त दी।

सितम्बर में कंधे की चोट के कारण अमेरिकी ओपन से हटने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे जोकोविक ने एक घंटे 10 मिनट में यह मुकाबला जीता।

इस खिताबी हार के बावजूद वर्ल्ड नंबर-80 मिलमैन अब सोमवार को जारी होने वाले ताजा एटीपी रैंकिंग में 58वें नंबर पर पहुंच जाएंगे।

जोकोविक ने इस जीत के बाद कहा, "हर लिहाज से यह काफी शानदार सप्ताह था। कोर्ट के अंदर और कोर्ट के बाहर मुझे बहुत अच्छा लगा। जिस तरह से जापान के लोगों ने मेरा स्वागत किया, उससे मुझे लगा कि यह मेरे घर जैसा है। एक भी सेट नहीं गंवाना बताता है कि मैं बेहतरीन खेल का परिचय दिया। मुझे लगता है कि यह मेरे खेल का एक उच्च स्तर है और मुझे उम्मीद है कि मैं इसे शंघाई मास्टर्स में भी जारी रखूंगा।"

सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविक अब शंघाई मास्टर्स में अपना खिताब बचाने उतरेंगे। जोकोविक को शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में टॉप सीड मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल