1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस : एश्लेग बार्टी को हराकर ओसाका बनीं चीन ओपन चैंपियन

टेनिस : एश्लेग बार्टी को हराकर ओसाका बनीं चीन ओपन चैंपियन

 Reported By: IANS
 Published : Oct 06, 2019 06:30 pm IST,  Updated : Oct 06, 2019 06:30 pm IST

पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 जापान की नाओमी ओसाका ने वर्ल्ड नंबर वन ऑस्ट्रेलिया की एश्लेग बार्टी को हराकर रविवार को चीन ओपन का खिताब जीत लिया। 

पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 जापान की नाओमी ओसाका ने वर्ल्ड नंबर वन ऑस्ट्रेलिया की एश्लेग बार्टी को हराकर रवि- India TV Hindi
पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 जापान की नाओमी ओसाका ने वर्ल्ड नंबर वन ऑस्ट्रेलिया की एश्लेग बार्टी को हराकर रविवार को चीन ओपन का खिताब जीत लिया।  Image Source : GETTY IMAGES

बीजिंग। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 जापान की नाओमी ओसाका ने वर्ल्ड नंबर वन ऑस्ट्रेलिया की एश्लेग बार्टी को हराकर रविवार को चीन ओपन का खिताब जीत लिया। वर्ल्ड नंबर-4 ओसाका का इस साल यह तीसरा और कुल पांचवां करियर खिताब है। वहीं, सितम्बर में अपने घर में पैन पैसेफिक ओपन का खिताब जीतने के बाद उनका यह लगातार दूसरा खिताब है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ओसाका ने फाइनल मुकाबले में पहला सेट हारने के बाद अगले दो सेटों में शानदार वापसी करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। जापानी खिलाड़ी ने करीब दो घंटे तक चले फाइनल मुकाबले में बार्टी को 3-6, 6-3, 6-2 से मात दी।

21 वर्षीय ओसाका की पिछले अमेरिकी ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में मिली हार के बाद से यह लगातार 10वीं मैच जीत है। बार्टी ने इस साल ही ओसाका को नंबर एक पायदान से हटाकर शीर्ष स्थान हासिल किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल