1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tennis Ranking : यूएस ओपन जीतने के बाद तीसरे पायदान पर पहुंची ओसाका

Tennis Ranking : यूएस ओपन जीतने के बाद तीसरे पायदान पर पहुंची ओसाका

 Reported By: IANS
 Published : Sep 15, 2020 01:16 pm IST,  Updated : Sep 15, 2020 01:21 pm IST

ओसाका के अलावा ऑस्ट्रेलिया की एश्लेग बार्टी अभी शीर्ष स्थान पर कायम हैं। उनके बाद रोमानिया की सिमोना हालेप दूसरे नंबर है।

Naomi Osaka- India TV Hindi
Naomi Osaka Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयॉर्क| जापान की महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका अमेरिका ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के बाद डब्ल्यूटीए की ताजा विश्व रैंकिंग में टॉप 3 में पहुंच गई हैं। ओसाका ने शनिवार को अमेरिका ओपन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में विक्टोरिया एजारेंका को 1-6, 6-3, 6-3 से हराकर अपना दूसरा अमेरिका ओपन और तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

अपने इस प्रदर्शन के दम पर ओसाका छह स्थानों की लंबी छलांग लगाकर डब्ल्यूटीए की ताजा रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। 22 साल की ओसाका इससे पहले 2018 में अमेरिका ओपन और 2019 में आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। ओसाका के अलावा ऑस्ट्रेलिया की एश्लेग बार्टी अभी शीर्ष स्थान पर कायम हैं। उनके बाद रोमानिया की सिमोना हालेप दूसरे नंबर है।

ये भी पढ़ें - हॉकी इंडिया के कोचिंग प्रोग्राम से हुआ है खिलाड़ियों को फायदा : श्रीजेश

वहीं, अमेरिका ओपन के फाइनल में ओसाका के हाथों हारने वाली अजारेंका को भी रैंकिंग में काफी फायदा हुआ हैं।

अजारेंका 13 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 14वें नंबर पर पहुंच गई हैं। उनके अलावा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली जेनिफर ब्रेडी 16 पायदानों की लंबी छलांग लगााकर 25वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल