1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. थाईलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे समीर वर्मा, प्रणॉय बाहर

थाईलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे समीर वर्मा, प्रणॉय बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Jan 21, 2021 03:51 pm IST,  Updated : Jan 21, 2021 03:51 pm IST

भारत के समीर वर्मा ने टोयोटा थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 

थाईलैंड ओपन के...- India TV Hindi
थाईलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे समीर वर्मा, प्रणॉय बाहर Image Source : GETTY

बैंकॉक| भारत के समीर वर्मा ने यहां जारी टोयोटा थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। एचएस प्रणॉय को हालांकि हार मिली है। सात्विकसाइराज रेंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। समीर ने अपने दूसरे राउंड के मुकाबले में 39 मिनट में डेनमार्क के रेसमस गेमको को हराकर अंतिम 8 में प्रवेश किया। भारतीय खिलाड़ी ने गेमको 21-12, 21-9 से मात दी।

समीर ने अपना पहला गेम केवल 20 मिनट में ही जीत लिया जबकि दूसरे गेम को उन्होंने करीब इतने ही समय में अपने नाम किया। क्वार्टर फाइनल में अब समीर का सामना दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी एंद्रेस एंटोनसन से होगा।

भारत लौटने पर बोले रिषभ पंत, 'धोनी से तुलना नहीं बल्कि खुद का बनाना चाहता हूँ नाम'

समीर ने अपने पहले दौर के मुकाबले में जी जिया को 18-21, 27-25, 21-19 से हराया था। उन्होंने जीत के बाद कहा, "मुझे लगता है कि इस जीत से बाकी के टूर्नामेंटों के लिए मुझे विश्वास मिलेगा।"

पुरुष एकल में ही प्रणॉय को मलेशिया के लियू डारेन के हाथों हार मिली। प्रणॉय को 40 मिनट तक चले दूसरे दौर के मुकाबले में डारेन के हाथों 17-21, 18-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

इधर, सात्विक-अश्विनी की मिश्रित युगल जोड़ी ने गुरुवार को अपने दूसरे राउंड के मुकाबले में जर्मनी के मार्क लेम्सफुस और इसाबेल हैट्रिच की जोड़ी को 22-20, 14-21, 21-16 से मात दी। भारतीय जोड़ी ने 56 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया।

पुजारा ने बताया, इस कारण गाबा में शरीर पर बाउंसर गेंद खाने के अलावा नहीं था कोई चारा

इससे पहले, दोनों जोड़ी का सामना 2018 बैडमिंटन विश्व चैम्पियंस में हुआ था, जहां भारतीय जोड़ी ने जीत दर्ज की थी। क्वार्टर फाइनल में सात्विक-अश्विनी की मिश्रित युगल जोड़ी का सामना मलेशिया के चेन पेंग सून औरगेाह लियू यिंग की जोड़ी से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल