1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक के आयोजन पर संकट बरकरार, आयोजकों के पास नहीं है कोई ‘बी प्लान’

ओलंपिक के आयोजन पर संकट बरकरार, आयोजकों के पास नहीं है कोई ‘बी प्लान’

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 14, 2020 11:41 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 11:41 pm IST

कोरोना के चलते टोक्यो ओलंपिक को भले ही 1 साल के लिए स्थगित कर दिया गया हो लेकिन अभी भी खेलों के इस महाकुंभ के आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं

ओलंपिक के आयोजन पर...- India TV Hindi
ओलंपिक के आयोजन पर संकट बरकरार, आयोजकों के पास नहीं है कोई ‘बी प्लान’  Image Source : GETTY IMAGES

टोक्यो। कोरोना के चलते टोक्यो ओलंपिक को भले ही 1 साल के लिए स्थगित कर दिया गया हो लेकिन अभी भी खेलों के इस महाकुंभ के आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं टोक्यो ओलंपिक 2020 के आयोजकों ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण अगर इन खेलों को फिर से स्थगित किया जाता है तो उनके पास कोई दूसरी योजना (बी प्लान) नहीं है।

टोक्यो ओलंपिक के प्रवक्ता मासा तकाया ने कहा कि आयोजक अभी यही सोचकर तैयारी कर रहे हैं ओलंपिक 23 जुलाई 2021 से जबकि परालंपिक 24 अगस्त से शुरू होंगे।अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और जापानी अधिकारियों ने ओलंपिक के एक साल तक स्थगित करने के फैसले के बाद नयी तिथियां निर्धारित की थी।

तकाया ने टेलीकान्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम नये लक्ष्य की तरफ काम कर रहे हैं। हमारा कोई ‘बी प्लान’ नहीं है।’’ बता दें कि कोरोना वायरस पूरी दुनिया में एक महामारी का रुप ले चुकी है। इस वायरस की वजह से पूरी दुनिया में 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि क्या केवल 15 महीनों में ओलंपिक का आयोजन करना संभव होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल