1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोनाल्डो-मेसी की बादशाहत खत्म कर सर्वश्रेष्ठ फुटबालर बने मोड्रिच

रोनाल्डो-मेसी की बादशाहत खत्म कर सर्वश्रेष्ठ फुटबालर बने मोड्रिच

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 25, 2018 02:43 pm IST,  Updated : Sep 25, 2018 02:43 pm IST

 रीयाल मैड्रिड और क्रोएशिया के मिडफील्डर ने अपने क्लब और देश दोनों की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया। 

लुका मोड्रिच - India TV Hindi
लुका मोड्रिच 

लंदन: लुका मोड्रिच ने फीफा का साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल करके क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी की फुटबॉल के व्यक्तिगत पुरस्कारों को हासिल करने में एक दशक से चली आ रही बादशाहत को खत्म कर दिया। रीयाल मैड्रिड और क्रोएशिया के मिडफील्डर ने अपने क्लब और देश दोनों की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया। उनकी मौजूदगी में रीयाल ने लगातार तीसरी बार चैंपियन्स लीग जीती जबकि क्रोएशिया पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। 

मोड्रिच ने कहा,‘‘भावनाएं हावी हो रही है। मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने में भूमिका निभाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभार।’’ इस पुरस्कार की दौड़ में मोड्रिच ने मिस्र के स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह और रोनाल्डो को पीछे छोड़ा। रोनाल्डो और मेसी ने लंदन में हुए पुरस्कार समारोह में हिस्सा नहीं लिया। दोनों युवेंटस और बार्सिलोना की तरफ से बुधवार को मैच खेलेंगे लेकिन अपनी अनुपस्थिति के कारण उन्हें आलोचना झेलनी पड़ रही है। 

मोड्रिच ने कहा,‘‘हर किसी के अपने कारण होते हैं। निश्चित तौर पर अगर वे यहां होते तो मुझे अच्छा लगता लेकिन वे नहीं आये।’’रोनाल्डो और मेसी ने पांच - पांच बार यह पुरस्कार जीता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल