1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलम्पिक-2020 के टिकट बिक्री की प्रक्रिया अप्रैल में शुरू होगी

टोक्यो ओलम्पिक-2020 के टिकट बिक्री की प्रक्रिया अप्रैल में शुरू होगी

 Reported By: IANS
 Published : Feb 01, 2019 11:44 am IST,  Updated : Feb 01, 2019 11:44 am IST

टोक्यो ओलम्पिक खेलों का आयोजन 24 जुलाई से नौ अगस्त 2020 तक होगा। 

टोक्यो ओलम्पिक-2020 के...- India TV Hindi
टोक्यो ओलम्पिक-2020 के टिकट बिक्री की प्रक्रिया अप्रैल में शुरू होगी

टोक्यो: टोक्यो ओलम्पिक-2020 के आयोजनकर्ताओं ने बुधवार को कहा कि इन खेलों के लिए टिकटों की आवेदन प्रक्रिया अप्रैल में शुरू होगी। जो लोग जापान में हैं, वे 33 में से किसी भी खेल का टिकट खरीदने के लिए अप्रैल में आधिकारिक टिकट बिक्री वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि सफल आवेदनों की घोषणा 14 जून से पहले नहीं की जाएगी। आवेदनकर्ता वीजा क्रेडिट कार्ड और नकद भुगतान करके भी स्टोर से टिकट हासिल कर सकते हैं। 

टिकट आवंटन के पहले चरण में व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के लिए 2020 येन (18 अमेरिकी डॉलर) के पैकेज शामिल हैं। इसके अलावा, 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर ऑनलाइन टिकटों की बिक्री इस साल से शुरू होगी और 2020 में टोक्यो में नामित दुकानों पर टिकट आवंटित किए जाएंगे। 

टोक्यो ओलम्पिक खेलों का आयोजन 24 जुलाई से नौ अगस्त 2020 तक होगा। इसके बाद 25 अगस्त से छह सितंबर तक पैरालंपिक खेल होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल