1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. निलंबित मैचों के साथ 20 जून से शुरू होगा सीरी ए का बचा हुआ सीजन

निलंबित मैचों के साथ 20 जून से शुरू होगा सीरी ए का बचा हुआ सीजन

 Edited By: Bhasha
 Published : May 30, 2020 12:42 pm IST,  Updated : May 30, 2020 12:42 pm IST

लीग शुरू हाने से पहले इटालियन कप के मुकाबले खेले जाएंगे। इसे सेमीफाइनल चरण में रोक दिया गया था। इसे सीरी ए शुरू होने से एक सप्ताह पहले खेला जाएगा। 

Serie A, Football, Covid, Corona virus - India TV Hindi
Football Image Source : GETTY

सीरी ए का सत्र उन चार मुकाबलों के साथ फिर से शुरू होगा जिसे इटली में कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। खेल मंत्री विन्सेंजो स्पडाफोरा से 20 जून को फिर से लीग शुरू करने के लिए मंजूरी मिलने के बाद मैचों की तारीख तय करने के लिए शुक्रवार को इससे जुड़े 20 क्लबों की बैठक हुई। 

लीग शुरू हाने से पहले इटालियन कप के मुकाबले खेले जाएंगे। इसे सेमीफाइनल चरण में रोक दिया गया था। इसे सीरी ए शुरू होने से एक सप्ताह पहले खेला जाएगा। 

लीग से जारी बयान में कहा गया कि इसकी शुरूआत 25वें दौर के चार स्थगित मैचों - अटलान्ता बनाम ससुओलो, हेलस वेरोना बनाम कैगलियारी, इंटर मिलान बनाम सम्पदोरिया, टोरिनो बनाम परमा - से होगी, जिन्हें 20-21 जून के सप्ताहांत में पूरा किया जाएगा। 

टूर्नामेंट के 12 दौर के मुकाबले बचे है। रिकार्ड (लगातार) नैवें खिताब की तरफ बढ़ रहे युवेंटस तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज लाजियो से एक अंक आगे है। 

तीसरे स्थान पर काबिज इंटर मिलान जुवेंटस से नौ अंक पीछे है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल