1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी ज्लाटान इब्राहिमोविच की एसी मिलान में हुई वापसी

दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी ज्लाटान इब्राहिमोविच की एसी मिलान में हुई वापसी

 Reported By: IANS
 Published : Dec 29, 2019 08:34 am IST,  Updated : Dec 29, 2019 08:34 am IST

स्वीडन के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी ज्लाटान इब्राहिमोविक फ्री ट्रांसफर पर इटली के क्लब एसी मिलान से जुड़ गए हैं।

Sweden- India TV Hindi
दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी ज्लाटान इब्राहिमोविच की एसी मिलान में हुई वापसी Image Source : GETTY IMAGES

रोम| स्वीडन के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी ज्लाटान इब्राहिमोविक फ्री ट्रांसफर पर इटली के क्लब एसी मिलान से जुड़ गए हैं। 2010 से 2012 तक एसी मिलान को अपनी सेवाएं दे चुके इब्राहिमोविक ने इस सीजन के लिए क्लब के साथ करार किया है। एसी मिलान ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

स्वीडन के इंटरनेशनल खिलाड़ी और लॉस एंजेलिस गैलेक्सी के पूर्व स्टार इब्राहिमोविक इससे पहले दो साल तक एसी मिलान के लिए खेल चुके हैं। इस दौरान वह 85 मैच खेले है और उनके टीम में रहते क्लब ने दो बार सेरी-ए खिताब जीते थे। इब्राहिमोविक के नाम सभी आयोजनों में 535 मैच हैं।

इब्राहिमोविक ने क्लब के साथ करार के बाद कहा, "मैं एक ऐसे क्लब में लौट रहा हूं, जिसका मैं बहुत सम्मान करता हूं। मुझे मिलान से प्यार है। मैं अपने साथियों के साथ मिलकर इस क्लब के लिए सीजन में चीजें बदलने का प्रयास करूंगा। हम साथ मिलकर अपने लक्ष्यों को हासिल करने का प्रयास करेंगे।"

1999 में अपना पेशेवर करियर शुरू करने वाले इब्राहिमोविक माल्मो, एजाक्स, जुवेंतस, इंटर मिलान, बार्सिलोना, एसी मिलान, पीएसजी और मैनचेस्टर युनाइटेड जैसे क्लबों के लिए खेले। इसके बाद 2018 में वह मेजर लीग सॉकर खेलने के लिए अमेरिका गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल