1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लिवरपूल के साथ खिताबी जश्न मना रहे फैबिन्हो के घर में हुई चोरी

लिवरपूल के साथ खिताबी जश्न मना रहे फैबिन्हो के घर में हुई चोरी

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 24, 2020 04:09 pm IST,  Updated : Jul 24, 2020 04:09 pm IST

पुलिस ने कहा कि उनके घर से गहने के अलावा एक ऑडी आरएस6 चोरी हुई, हालांकि कार बाद में विगान में 20 मील दूर मिल गयी। 

Liverpool, Football, sports- India TV Hindi
Liverpool Image Source : GETTY IMAGES

लिवरपूल के मिडफील्डर फैबिन्हो के घर तब चोरी हो गयी जब वह और उनकी टीम के साथी प्रीमियर लीग खिताब का जश्न मना रहे थे। मर्सीसाइड पुलिस ने कहा कि यह चोरी बुधवार को रात या गुरूवार को तड़के शहर के उत्तरी क्षेत्र के फोर्मबी शहर में हुई जबकि लिवरपूल लिवरपूल ने चेल्सी की मेजबानी की थी।

पुलिस ने कहा कि उनके घर से गहने के अलावा एक ऑडी आरएस6 चोरी हुई, हालांकि कार बाद में विगान में 20 मील दूर मिल गयी। 

चोरी का पता घरवालों को गुरूवार को सुबह घर पर लौटने के बाद चला। पुलिस ने कहा कि वे सुरक्षा फुटेज इकट्ठा कर रहे हैं और ब्राजील के 26 साल के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर का घर और कार की फॉरेसिंक जांच हो चुकी है। 

लिवरपूल ने एनफील्ड में चेल्सी को 5-3 से हराकर प्रीमियर लीग ट्राफी जीतकर 30 साल के सूखे को खत्म किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल