1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चोटिल कलाई के साथ ओलंपिक खेलने उतरा था ये भारतीय गोलाफेंक खिलाड़ी, अब सुनाई पूरी कहानी

चोटिल कलाई के साथ ओलंपिक खेलने उतरा था ये भारतीय गोलाफेंक खिलाड़ी, अब सुनाई पूरी कहानी

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 05, 2021 04:01 pm IST,  Updated : Aug 05, 2021 04:14 pm IST

उन्होंने कहा ,‘‘मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता था। सिर्फ प्रतियोगी के तौर पर नहीं गया था लेकिन मैं कर नहीं पाया।’’

This Indian shot putter landed to play Olympics with an injured wrist, now the full story is narrate- India TV Hindi
This Indian shot putter landed to play Olympics with an injured wrist, now the full story is narrated Image Source : AP

टोक्यो। एशियाई रिकॉर्डधारी गोलाफेंक खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर ने गुरूवार को कहा कि वह कलाई में चोट के साथ खेल रहे थे और अब उन्हें इसके लिये सर्जरी की जरूरत होगी। तूर 19.99 मीटर का एक ही थ्रो पहले प्रयास में फेंक सके और 24 खिलाड़ियों में 13वें स्थान पर रहे। 

उन्होंने कहा ,‘‘मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता था। सिर्फ प्रतियोगी के तौर पर नहीं गया था लेकिन मैं कर नहीं पाया।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘मेरी कलाई की चोट फिर उभर आई जो ओलंपिक क्वालीफिकेशन के दौरान लगी थी। मैं इस पर ध्यान नहीं देने की कोशिश कर रहा था लेकिन ऐसा हो नहीं सका।’’ 

तूर ने कहा ,‘‘मुझे डॉक्टर तीन साल से आपरेशन की सलाह दे रहे हैं। अब मुझे कराना ही होगा। उम्मीद है कि मजबूती से वापसी करूंगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल