1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत में महिला हॉकी के लिए यह स्वर्णिम काल है : नवनीत कौर

भारत में महिला हॉकी के लिए यह स्वर्णिम काल है : नवनीत कौर

 Edited By: IANS
 Published : Oct 05, 2020 06:00 pm IST,  Updated : Oct 05, 2020 06:00 pm IST

हरियाणा के शाहबाद मारकंडा की नवनीत ने आगे कहा कि सीनियर खिलाड़ी हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि युवाओं के पास आज जो कुछ भी सुविधाएं हैं, उसका सम्मान करना चाहिए ।

women's hockey,India, Navneet Kaur- India TV Hindi
women's hockey Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय महिला हॉकी टीम की स्ट्राइकर नवनीत कौर का मानना है कि महिला खिलाड़ियों को खेल में आगे लाने के लिए मौजूदा समय एक सही समय है। नवनीत ने 2014 में भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने भारतीय टीम के लिए अब तक 79 मैच खेले हैं।

नवनीत ने कहा, "मुझे लगता है कि 2018 महिला विश्व कप, एशिया कप, एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में हमारे शानदार खेल के बाद से टीम ने कई क्षेत्रों में सुधार किया है। यह देखकर बहुत प्रेरणा मिलती है कि फैंस सोशल मीडिया पर हमें मैसेज दे रहे हैं और समर्थन कर रहे हैं।"

हरियाणा के शाहबाद मारकंडा की नवनीत ने आगे कहा कि सीनियर खिलाड़ी हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि युवाओं के पास आज जो कुछ भी सुविधाएं हैं, उसका सम्मान करना चाहिए और इससे उन्हें खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होना चाहिए।

भारतीय स्ट्राइकर ने कहा, "रानी और सविता जैसे खिलाड़ी जो एक दशक से अधिक समय से टीम के साथ हैं, हमेशा हमें बताते हैं कि पिछले कुछ वर्षो में महिला हॉकी के लिए चीजें कैसे बेहतर हुई हैं। हम बेहद भाग्यशाली हैं कि अब हम इस टीम का हिस्सा हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल