1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो 2021 के लिए 80 प्रतिशत तैयारियां पूरी : ओलंपिक CEO

टोक्यो 2021 के लिए 80 प्रतिशत तैयारियां पूरी : ओलंपिक CEO

 Reported By: IANS
 Published : Jun 12, 2020 07:58 pm IST,  Updated : Jun 12, 2020 07:58 pm IST

टोक्यो ओलंपिक 2020 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तोशिरो मुटो ने शुक्रवार को कहा कि ओलंपिक खेलों के लिए 80 फीसदी आयोजन स्थल सुरक्षित किए गए हैं। 

टोक्यो 2021 के लिए 80...- India TV Hindi
टोक्यो 2021 के लिए 80 प्रतिशत तैयारियां पूरी : ओलंपिक प्रमुख Image Source : GETTY IMAGES

टोक्यो| टोक्यो ओलंपिक 2020 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तोशिरो मुटो ने शुक्रवार को कहा कि ओलंपिक खेलों के लिए 80 फीसदी आयोजन स्थल सुरक्षित किए गए हैं। कोविड-19 महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक को 2021 तक के लिए टाल दिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मुटो ने पत्रकारों से कहा कि नए नेशनल स्टेडियम सहित जिन आयोजन स्थलों को सुरक्षित किया गया है, उनमें दूसरे अन्य सुविधाओं को सुरक्षित करने के लिए बातचीत जारी है।

मुटो ने कहा, "हम समान स्थलों का उपयोग करने की कोशिश करेंगे। समायोजन अभी भी कायम है, लेकिन हम उन 80 फीसदी सुविधाओं का उपयोग करने में सक्षम हैं, जोकि हम मूल रूप से उपयोग करने वाले थे।"

मुटो ने आगाह किया कि इस बात की कोई गारंटी नहीं थी कि खेल 2021 में हो पाएंगे, लेकिन उन्होंने यह भी प्रतिबद्धता व्यक्त की कि टोक्यो 2020 एक सुरक्षित खेलों की मेजबानी के लिए हर सभी उपायों पर गौर करेगा।

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा व्यक्ति है जो वास्तव में यह वादा कर सकता है कि 2021 में ओलंपिक और पैरालंपिक किसी भी परिस्थिति में सुनिश्चित रूप से 100 फीसदी होंगे। लेकिन हमें यह प्रतिबद्धता दिखाने की जरूरत है कि हम अगले साल खेल शुरू करेंगे। जब तक हमारे पास कोविड-19 के खिलाफ पर्याप्त उपाय हैं, हम 2021 में खेलों का आयोजन सुनिश्चित करेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल