1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जापान की ओलंपिक मंत्री का बड़ा बयान- टोक्यो ओलंपिक किसी भी कीमत पर होना चाहिए

जापान की ओलंपिक मंत्री का बड़ा बयान- टोक्यो ओलंपिक किसी भी कीमत पर होना चाहिए

 Reported By: IANS
 Published : Sep 11, 2020 03:20 pm IST,  Updated : Sep 11, 2020 03:20 pm IST

जापान की ओलंपिक मंत्री सेको हाशिमोतो का मानना है कि कोरोना वायरस के कारण स्थगित किए किए टोक्यो ओलंपिक को किसी भी कीमत पर अगले साल आयोजित करना चाहिए। 

जापान की ओलंपिक...- India TV Hindi
जापान की ओलंपिक मंत्री का बड़ा बयान- टोक्यो ओलंपिक किसी भी कीमत पर होना चाहिए Image Source : GETTY IMAGES

टोक्यो| जापान की ओलंपिक मंत्री सेको हाशिमोतो का मानना है कि कोरोना वायरस के कारण स्थगित किए किए टोक्यो ओलंपिक को किसी भी कीमत पर अगले साल आयोजित करना चाहिए। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हाशिमोतो ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, " खेलों से जुड़े सभी लोग इसकी तैयारी के लिए एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। एथलीट भी उन परिस्थितियों के तहत अगले वर्ष को ध्यान में रखकर काफी प्रयास कर रहे हैं, जो उन्हें सौंपे गए हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमें किसी भी कीमत पर खेलों को आयोजित करना ही होगा। मैं कोरोना वायरस के खिलाफ किए गए उपायों के सभी प्रयासों पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं।"

हाशिमोतो का बयान अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के उपाध्यक्ष जॉन कोट्स के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने हाल ही में कहा था कि अगले साल ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा चाहे तब तक कोविड-19 महामारी रहे या न रहे।

उन्होंने कहा था कि अगले साल 23 जुलाई से ओलंपिक प्रतियोगिता शुरू हो रही है। टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन इस साल जुलाई-अगस्त में होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल