1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020: ब्रॉन्ज मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगी पीवी सिंधु, इस खिलाड़ी से होगा मुकाबला

Tokyo Olympics 2020: ब्रॉन्ज मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगी पीवी सिंधु, इस खिलाड़ी से होगा मुकाबला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 31, 2021 07:07 pm IST,  Updated : Jul 31, 2021 07:07 pm IST

छठी सीड सिंधु को दूसरी सीड जू यिंग के हाथों 40 मिनट तक चले मुकाबले में 18-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Tokyo Olympics 2020: pv sindhu to play for bronze medal on...- India TV Hindi
Tokyo Olympics 2020: pv sindhu to play for bronze medal on 1st august Image Source : GETTY

भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को यहां चल रहे टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व की नंबर-1 चीनी ताइपे की ताई जू यिंग के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा है। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद थी और जिस तरह उन्होंने टोक्यो में अबतक प्रदर्शन किया था उससे लग रहा था कि वह इस बार स्वर्ण पदक ला सकती हैं। लेकिन इस हार के साथ उनका यह सपना टूट गया।

छठी सीड सिंधु को दूसरी सीड जू यिंग के हाथों 40 मिनट तक चले मुकाबले में 18-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। सिंधु ने पहले गेम में बेहतर किया और शुरूआत में बढ़त भी ली लेकिन जू यिंग ने वापसी करते हुए पहला गेम अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे गेम में सिंधु कोई चुनौती पेश नहीं कर सकीं और यह गेम भी हार गईं।

सिंधु भले ही स्वर्ण पदक की रेस से बाहर हो गई हैं लेकिन उनके पास अभी कांस्य हासिल करने का मौका है। सिंधु का कांस्य पदक मुकाबले में सामना चीन की ही बिंग जिआओ से रविवार को होगा। बिंग जिआओ को एक अन्य सेमीफाइनल में हमवतन चेन यू फेई से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

Tokyo Olympics 2020: 1 अगस्त को सिंधु उतरेंगी कोर्ट पर, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल

सिंधु ने पांच साल पहले रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था। उन्हें फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। इस बार सिंधु से रियो के प्रदर्शन से बेहतर करने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल