1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020: पदक जीतने पर रवि दहिया को खेल जगत ने दीं शुभकामनाएं, देखिए Tweets

Tokyo Olympics 2020: पदक जीतने पर रवि दहिया को खेल जगत ने दीं शुभकामनाएं, देखिए Tweets

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 05, 2021 05:36 pm IST,  Updated : Aug 05, 2021 06:13 pm IST

भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक 2020 में पांचवां पदक हासिल करने वाले रवि दहिया के लिए खेल जगत ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का तांता लगा दिया।

Tokyo Olympics 2020: twitter hailed ravi dahiya for winning...- India TV Hindi
Tokyo Olympics 2020: twitter hailed ravi dahiya for winning olympics silver Image Source : TWITTER

भारतीय पहलवान रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। 57 किग्रा फीस्टाइल रेस्लिंग के फाइनल मुकाबले में रूस के पहलवान जाउर उगुएव ने उन्हें 7-4 से हराया। इसी के साथ भारत का रेस्लिंग में गोल्ड मेडल जीतने का सपना अधूरा रह गया है। भारत इससे पहले रेस्लिंग में कुल 5 पदक जीते थे मगर कभी गोल्ड जीतने में सफल नहीं रहा था। आज रवि दहिया की हार के साथ यह सपना फिर से अधूरा रह गया है।

भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक 2020 में पांचवां पदक हासिल करने वाले रवि दहिया के लिए खेल जगत ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का तांता लगा दिया। कई खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों आदि ने ट्वीट्स कर बधाई दी है।

स्टार भारतीय रेसलर बजरंग पुनिया ने ट्वीट कर लिखा, "मेडल के लिए बधाई हो भाई रवि कुमार। आप एक सच्चे योद्धा हैं।"

बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने ट्वीट कर लिखा, "दिल से बधाई रवि दहिया, उन्होंने टोक्यो 2020 में सिल्वर मेडल जीता है। बहुत अच्छा लड़े। देश के लिए गर्व का पल।"

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने लिखा, "जहां न पहुंचे कई, वहां पहुंचे रवि! रवि कुमार दहिया: ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल