1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलंपिक सीईओ ने देरी की लागत में ट्रांसपेरेंसी का वादा किया

टोक्यो ओलंपिक सीईओ ने देरी की लागत में ट्रांसपेरेंसी का वादा किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 23, 2020 06:32 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 06:32 pm IST

जापान के आयोजकों और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) किसी ने भी नहीं कहा है कि तोक्यो ओलंपिक में एक साल की देरी की क्या लागत होगी।

Tokyo Olympics CEO promises transparency in delayed costs - India TV Hindi
Tokyo Olympics CEO promises transparency in delayed costs  Image Source : GETTY

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक के मुख्य कार्यकारी ने अगले साल तक खेलों के स्थगित करने की लागत के बारे में जापान की जनता से पारदर्शिता का वादा किया। जापान के आयोजकों और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) किसी ने भी नहीं कहा है कि तोक्यो ओलंपिक में एक साल की देरी की क्या लागत होगी। जापान में इसके शुरुआती अनुमान दो अरब से छह अरब डालर के बीच लगाये गये हैं।

आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने अपनी साप्ताहिक टेलीकान्फ्रेंस में दुभाषिये के जरिये बात करते हुए कहा, ‘‘इसकी पूरी संभावना है कि मूल बजट की तुलना में खर्चा अधिक होगा। इस पर कितनी अतिरिक्त धनराशि लगेगी यह स्पष्ट नहीं है।’’

उन्होंने कहा,‘‘लेकिन हम पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ेंगे और करदाताओं को लागत के बारे में बताएंगे।’’ 

ये भी पढ़ें - कोरोना महामारी के बाद खिलाड़ियों को खराब अर्थव्यवस्था से भी झुझना पड़ेगा - अभिनव बिंद्रा

कोरोना वायरस महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक खेलों को 2021 तक स्थगित कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल