1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics : ब्रॉन्ज मेडल विजेता टीम में शामिल पंजाब के प्रत्येक खिलाड़ी को राज्य सरकार देगी 1 करोड़ का इनाम

Tokyo Olympics : ब्रॉन्ज मेडल विजेता टीम में शामिल पंजाब के प्रत्येक खिलाड़ी को राज्य सरकार देगी 1 करोड़ का इनाम

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 05, 2021 12:39 pm IST,  Updated : Aug 05, 2021 12:39 pm IST

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भारत के ब्रॉन्ज मेडस के प्ले ऑफ में जर्मनी को 5-4 से हराने के बाद यह घोषणा की। 

Tokyo Olympics, State government, Punjab, Hockey India- India TV Hindi
Indian Hockey Team  Image Source : GETTY

पंजाब सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि वे तोक्यो ओलंपिक खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देंगे। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भारत के ब्रॉन्ज मेडस के प्ले ऑफ में जर्मनी को 5-4 से हराने के बाद यह घोषणा की। 

सोढ़ी ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय हॉकी के लिए इस एतिहासिक दिन मुझे यह घोषणा करते हुए खुश है कि (टीम में शामिल) पंजाब के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। हम आपकी वापसी का इंतजार करेंगे और ओलंपिक में मेडल का जश्न मनाएंगे।’’ 

यह भी पढ़ें- Tokyo Olympics : ओलंपिक में 41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने जीता पदक, लगा बधाईयों का तांता

कप्तान मनप्रीत सिंह सहित पंजाब के आठ खिलाड़ी भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य हैं। पंजाब के अन्य खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह हैं। 

सोढ़ी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि अगर टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रही भारतीय हॉकी टीम गोल्ड मेडल जीतती है तो टीम में शामिल राज्य ने प्रत्येक खिलाड़ी को ढाई करोड़ रुपये दिए जाएंगे। भारत ने इससे पहले ओलंपिक में अपना पिछला मेडल 1980 मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल के रूप में जीता था। 

यह भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2020 : लवलीना ने जीता कांस्य पदक, रवि दहिया ने फाइनल में पहुंचकर मेडल किया पक्का

सोढ़ी ने कहा कि उन्हें तोक्यो ओलंपिक में पूरी भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है। सोढ़ी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘यह लुत्फ उठाने और एतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल का जश्न मनाने का समय है। पंजाब का खेल मंत्री होने के नाते यह मेरा काम और गर्व की बात है कि राष्ट्रीय खेल को बढ़ावा और प्रोत्साहन दूं।’’ 

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘देश के लिए गौरवपूर्ण और एतिहासिक लम्हा। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रोमांचक मैच में जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। 41 साल बाद पोडियम पर जगह बनाना शानदार उपलब्धि और हॉकी का ब्रॉन्ज मेडल सोने के तमगे की तरह है। बधाई हो। ’’ 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी टीम को बधाई दी और कहा कि पूरे भारत को प्रतिभावान खिलाड़ियों पर गर्व है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल