1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टॉप सीड ओपन : जेनिफर ब्रैडी ने जीता अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब

टॉप सीड ओपन : जेनिफर ब्रैडी ने जीता अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Aug 17, 2020 03:15 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 03:15 pm IST

ब्रैडी ने रविवार को खेले गए एक घंटे 42 मिनट तक चले फाइनल में टेचमैन को 6-3, 6-4 से मात देकर अपना पहला खिताब जीता।

Top seed open: Jennifer Brady wins her first WTA title- India TV Hindi
Top seed open: Jennifer Brady wins her first WTA title Image Source : AP

लेक्सिंगटन। अमेरिका की जेनिफर ब्रैडी ने स्विटजरलैंड की जिल टेचमैन को हराकर टॉप सीड ओपन का खिताब जीत लिया। ब्रैडी का यह पहला डब्ल्यूटीए खिताब है। ब्रैडी ने रविवार को खेले गए एक घंटे 42 मिनट तक चले फाइनल में टेचमैन को 6-3, 6-4 से मात देकर अपना पहला खिताब जीता।

ब्रैडी ने खिताबी जीत के बाद डब्ल्यूटीए की वेबसाइट पर कहा, " अपना पहला खिताब जीतना एक शानदार अहसास है। प्रत्येक सप्ताह एक विजेता होता है, इसलिए पहली बार ट्रॉफी के साथ घर जाने से मैं बहुत खुश हूं। मैं हमेशा डब्ल्यूटीए खिताब जीतना चाहती थी।"

25 साल की ब्रैडी ने धमाकेदार अंदाज में 2020 की शुरूआत की थी जब उन्होंने क्वालीफायर के रूप में ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में प्रवेश पाने के बावजूद दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी रूस की मारिया शारापोवा को हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल