1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चीन की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी वांग कियांग सीटीए टूर से बाहर

चीन की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी वांग कियांग सीटीए टूर से बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Aug 05, 2020 03:19 pm IST,  Updated : Aug 05, 2020 03:19 pm IST

चीन की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी वांग कियांग चीन टेनिस संघ (सीटीए) टूर के एकल वर्ग के राउंड-16 में हार कर बाहर हो गई हैं। 

चीन की शीर्ष महिला...- India TV Hindi
चीन की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी वांग कियांग सीटीए टूर से बाहर  Image Source : GETTY

कनमिंग। चीन की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी वांग कियांग चीन टेनिस संघ (सीटीए) टूर के एकल वर्ग के राउंड-16 में हार कर बाहर हो गई हैं। वांग को यांग जियी ने तीन सेटों तक चले मुकाबले में 6-4, 4-6, 6-10 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वल्र्ड नंबर-29 वांग ने यांग के खिलाफ अच्छी शुरुआत की और पहला सेट 6-4 से जीता। लेकिन, 22 साल की यांग ने दूसरा सेट जीतकर बराबरी की। अंतिम सेट 10 अंकों का टाई ब्रेकर था। यांग ने स्कोर 6-6 होने के बाद लगातार चार अंक लेकर सेट के साथ मैच भी अपने नाम किया।

यांग ने कहा, "मैंने देखा कि आखिरी सेट में वांग की सर्विस काफी कमजोर हो गई है और इसलिए मैंने ज्यादा आक्रामकता के साथ खेलने का फैसला किया। यह मेरे करियर का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ मैच है। मैं अब ज्यादा आत्मविश्वासी हो जाऊंगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल