1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेटे : विश्व चैम्पियनशिप में भारत की अगुवाई करेंगे कमल

टेटे : विश्व चैम्पियनशिप में भारत की अगुवाई करेंगे कमल

 Written By: IANS
 Published : Apr 23, 2015 07:13 pm IST,  Updated : Apr 23, 2015 08:32 pm IST

सुझोउ (चीन): शतक कमल 26 अप्रैल से तीन मई तक यहां होने वाली क्यूओआरओएस वर्ल्ड टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। विश्व के 44वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी कमल के अलावा राष्ट्रीय चैम्पियन

टेटे : विश्व...- India TV Hindi
टेटे : विश्व चैम्पियनशिप में भारत की अगुवाई करेंगे कमल

सुझोउ (चीन): शतक कमल 26 अप्रैल से तीन मई तक यहां होने वाली क्यूओआरओएस वर्ल्ड टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। विश्व के 44वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी कमल के अलावा राष्ट्रीय चैम्पियन तथा भारत के नम्बर-2 खिलाड़ी सौम्यजीत घोष, देश के शीर्ष वरीय खिलाड़ी जी. साथियान और सुनील शंकर शेट्टी भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

महिला वर्ग में राष्ट्रीय चैम्पियन मौमा दास दल की अगुवाई करेंगी। मौमा के साथ मानिका बत्रा और के. शामिनी भी टीम में हैं।

घोष व शेट्टी पुरुष युगल में खेलेंगे जबकि मौमा और घोष मिश्रित युगल में हिस्सा लेंगे।

शेट्टी और मानिका भी मिश्रित युगल में खेलेंगे।

भवानी मुखर्जी और अरुप बसाक कोच होंगे। भारतीय टीम शुक्रवार को चीन पहुंचेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल