1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मौमा दास समेत 6 खिलाड़ी और एथलेटिक्स कोच माधवन को पद्म श्री सम्मान

मौमा दास समेत 6 खिलाड़ी और एथलेटिक्स कोच माधवन को पद्म श्री सम्मान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 25, 2021 10:08 pm IST,  Updated : Jan 25, 2021 10:59 pm IST

अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी मौमा दास समेत 6 खिलाड़ियों को देश के 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

टेबल टेनिस खिलाड़ी...- India TV Hindi
टेबल टेनिस खिलाड़ी मौमा दास समेत 6 खिलाड़ी पद्म श्री के लिए चुने गए Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी मौमा दास समेत 6 खिलाड़ियों और एथलेटिक्स कोच माधवन नांबियार को देश के 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुना गया। 

मौमा के अलावा पी अनिता, अंशु जामसेंपा, माधवन नांबियार, सुधा हरि नारायण सिंह, वीरेन्द्र सिंह और के वाई वेंकटेश को खेल श्रेणी से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया। हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाती है। पद्म पुरस्कार विजेताओं को भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है। 

पंत ने बताया कैसे सोशल मीडिया पर बनता था उनका मजाक, आहत होकर फिर इस तरह दिया सबको जवाब

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल