1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL 2019: यूपी योद्धा ने तमिल थलाइवाज को बड़े अंतर से हराया

PKL 2019: यूपी योद्धा ने तमिल थलाइवाज को बड़े अंतर से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Sep 22, 2019 08:11 am IST,  Updated : Sep 22, 2019 08:11 am IST

प्रो कबड्डी (पीकेएल) के सातवें सीजन के 101वें मैच में यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में यूपी योद्धा ने तमिल थलाइवाज को 42-22 अंकों से हरा दिया।

PKL 2019: यूपी योद्धा ने...- India TV Hindi
PKL 2019: यूपी योद्धा ने तमिल थलाइवाज को बड़े अंतर से हराया Image Source : PROKABADDI.COM

जयपुर| प्रो कबड्डी (पीकेएल) के सातवें सीजन के 101वें मैच में यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में यूपी योद्धा ने तमिल थलाइवाज को 42-22 अंकों से हरा दिया। इस जीत के बाद यूपी योद्धा 17 मैचों में 53 अंकों के साथ अंक तालिका में अब चौथे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, तमिल थलाइवाज की एक और हार के साथ वह आखिरी पायदान पर ही बनी हुई है।

प्रो कबड्डी इतिहास में यूपी योद्धा की तमिल थलाइवाज पर आठ मैचों में ये तीसरी जीत है। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच पिछले दो मैच टाई रहे थे। यूपी की इस जीत के हीरो रहे श्रीकांत जाधव (आठ रेड पॉइंट्स) और सुमित (हाई फाइव के साथ पांच अंक)। तमिल की ओर से एक बार फिर राहुल चौधरी (पांच रेड पॉइंट्स) का न चलना हार का बड़ा कारण बना।

पहले हाफ की शुरुआत तमिल थलाइवाज ने धमाकेदार अंदाज में की और वह 14-13 से आगे थी। लेकिन दूसरा हाफ पूरी तरह से बदल चुका था। मैच के 28वें मिनट तक यूपी तमिल को दो बार ऑल आउट कर चुकी थी और वह 26-16 के स्कोर के साथ 10 अंकों से आगे थे। मैच में सिर्फ छह मिनट का ही खेल बचा था और यूपी 35-18 से आगे थी, इसके बाद उसने 20 अंकों से यह मुकाबला जीत लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल