1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिका में सिख बास्केटबाल खिलाडि़यों को पगड़ी पहनने की अनुमति देने की मांग

अमेरिका में सिख बास्केटबाल खिलाडि़यों को पगड़ी पहनने की अनुमति देने की मांग

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2015 03:17 pm IST,  Updated : Jul 31, 2015 03:19 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका के 39 प्रभावशाली सांसदों ने अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल महासंघ से सिख खिलाडि़यों को पगड़ी पहनकर खेलने की अनुमति देने की मांग की है । कांग्रेस के जो क्राउले और अमी बेरा की अगुवाई में

अमेरिका में सिख...- India TV Hindi
अमेरिका में सिख बास्केटबाल खिलाडि़यों को पगड़ी पहनने की अनुमति देने की

वाशिंगटन: अमेरिका के 39 प्रभावशाली सांसदों ने अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल महासंघ से सिख खिलाडि़यों को पगड़ी पहनकर खेलने की अनुमति देने की मांग की है ।

कांग्रेस के जो क्राउले और अमी बेरा की अगुवाई में 39 सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल महासंघ को कल पत्र लिखकर उस नीति में बदलाव की मांग की है जो सिख और अन्य मजहबों के खिलाडि़यों को अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पगड़ी जैसे उनकी आस्था के प्रतीक उतारने के लिये मजबूर करती है ।

पिछले साल भी क्राउले और बेरा ने कांग्रेस के 22 सदस्यों के साथ फिबा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सिख बास्केटबाल खिलाडि़यों के प्रति पक्षपातपूर्ण नीति खत्म करने की मांग की थी ।

इससे पहले फिबा एशिया कप में दो सिख खिलाडि़यों को पगड़ी उतारने पर ही खेलने की अनुमति देने के रैफरी के फैसले पर काफी विवाद हुआ था ।

उनके पत्र के जवाब में फिबा ने कहा था कि वह इस मसले पर पुनर्विचार करेगा लेकिन अभी तक इस मामले में कोई अपडेट नहीं आया है ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल