1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. उसेन बोल्ट ने कहा- मां चाहती हैं, मैं शादी कर लूं

उसेन बोल्ट ने कहा- मां चाहती हैं, मैं शादी कर लूं

 Written By: IANS
 Published : Sep 28, 2016 02:14 pm IST,  Updated : Sep 28, 2016 02:14 pm IST

रियो ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज धावक उसेन बोल्ट का कहना है कि उनकी मां उनकी जल्द से जल्द शादी कराना चाहती हैं। उल्लेखनीय है कि बोल्ट वर्तमान में कासी बेनेट को डेट कर रहे हैं।

usain bolt says my mother want me to get married- India TV Hindi
usain bolt says my mother want me to get married

लॉस एंजेलिस: रियो ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज धावक उसेन बोल्ट का कहना है कि उनकी मां उनकी जल्द से जल्द शादी कराना चाहती हैं। उल्लेखनीय है कि बोल्ट वर्तमान में कासी बेनेट को डेट कर रहे हैं।

टेलीविजन शो 'द एलेन डीजेनेरस' के साथ एक साक्षात्कार के दौरान बोल्ट ने कहा कि वह बेनेट के साथ शादी की जल्दबाजी में नहीं हैं।

बोल्ट से जब उनकी शादी की योजनाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "नहीं, मेरी मां मुझे जल्द से जल्द शादीशुदा देखना चाहती हैं। पर मैंने कहा कि मुझे कुछ समय दें।" दिग्गज धावक ने कहा कि उनकी प्रेमिका बेनेट शादी के बारे में सोच रही हैं, लेकिन इस बारे में उन्होंने बोल्ट से अभी कुछ कहा नहीं है।

बीजिंग, लंदन और रियो ओलम्पिक में हुई तीनों स्पर्धाओं में लगातार तीन बार स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचने वाले बोल्ट ने कहा, "मुझे लगता है कि बेनेट शादी के बारे में सोच रही हैं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में मुझसे कुछ नहीं कहा है, जो कि अच्छा है।"

'द एलेन डीजेनेरस' शो का प्रसारण भारत में टेलीविजन चैनल 'रोमेडी नाउ' पर बुधवार को होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल