1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वीनस विलियम्स ने फ्रेंच ओपन विजेता ओस्तापेंको को हराया

वीनस विलियम्स ने फ्रेंच ओपन विजेता ओस्तापेंको को हराया

 Reported By: IANS
 Published : Oct 25, 2017 06:34 pm IST,  Updated : Oct 25, 2017 06:34 pm IST

37 वर्षीय विलियम्स ने मंगलवार को पहली बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स खेल रहीं 20 वर्षीय ओस्तापेंको को 3 घंटे 13 मिनट में हराया।

Venus Williams- India TV Hindi
Venus Williams

सिंगापुर: अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने फ्रेंच ओपन विजेता लातविया की येलेना ओस्तापेंको को यहां बीएनबी पारिबास डब्ल्यूटीए फाइनल्स के व्हाइट ग्रुप मैच में 7-5, 6-7 (3-7), 7-5 से मात दी। 37 वर्षीय विलियम्स ने मंगलवार को पहली बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स खेल रहीं 20 वर्षीय ओस्तापेंको को 3 घंटे 13 मिनट में हराया।

विलियम्स ने कहा, "मुझे नहीं पता कि आज रात किस्मत मेरे साथ थी या नहीं, मुझे हर अंक के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।" दोनों खिलाड़ी अपनी सर्विस में कमजोर नजर आईं। विलियम्स ने 10 और ओस्तापेंको ने 13 डबल फॉल्ट किए।

गुरुवार को विलियम्स का सामना स्पेन की गार्बिन मुगुरुजा से होगा जोकि मंगलवार को चेक गणराज्य की कारोलिना प्लिसकोवा से 2-6, 2-6 से हारीं हैं। प्लिसकोवा व्हाइट ग्रुप में शीर्ष पर चल रही हैं। वीनस विलियम्स (1-1) और ओस्तापेंको (0-2), दोनों ही व्हाइट ग्रुप में बरकरार हैं लेकिन विलियम्स के लिए आगे का रास्ता आसान है। साल के अंत में टूर्नामेंट के नॉकआउट स्तर के मैच होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल