1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Video: रोती मां के लिए राफेल नडाल ने रोक दिया अपना मैच

Video: रोती मां के लिए राफेल नडाल ने रोक दिया अपना मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 30, 2016 10:36 am IST,  Updated : Sep 30, 2016 10:42 am IST

शायद आपको यकीन ना हो लेकिन यह सच है। एक मां की खोयी बेटी को ढुंढने के राफेल नडाल जैसा खिलाड़ी ने अपना मैच बीच में ही रोक दिया। एक चैरिटी मैच के दौरान ऐसा ही हुआ करीब 7000 हजार दर्शक इस लम्हें को देख अपनी आंखों के आसूं रोक नहीं पाये।

Rafel Nadal- India TV Hindi
Rafel Nadal

नई दिल्ली: शायद आपको यकीन ना हो लेकिन यह सच है। एक मां की खोयी बेटी को ढुंढने के राफेल नडाल जैसा खिलाड़ी ने अपना मैच बीच में ही रोक दिया। एक चैरिटी मैच के दौरान ऐसा ही हुआ करीब 7000 हजार दर्शक इस लम्हें को देख अपनी आंखों के आसूं रोक नहीं पाये।

एक मां अपनी बच्ची को टेनिस मैच के दौरान खो बैठी। जैसे ही नडाल के कानों में मां की अवाज आई तो नडाल रुक गए। इसके बाद सारे दर्शकों की नजर उस मां पर चली गई। लोगों ने देखा कि एक मां अपनी बच्ची को ढुंढने की कोशिश कर रही थी। 7000 दर्शकों के बीच एक खोई बच्ची को ढुंढना आसान नहीं था। अगर नडाल ने मैच ना रोका होता तो शायद इस मां को काफी मुश्किलें हो सकतीं थीं।

'द सन' के मुताबिक यह घटना उस वक्त् की है जब राफेल नडाल और उनके हमवतन स्पेनिश युवा खिलाड़ी साइमन सोलबास की जोड़ी जॉन मैकनरो और कार्लोस मोया की जोड़ी के खिलाफ डबल्स मैच खेल रही थी। मैच के दौरान राफेल जब सर्विस करने जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक महिला स्टैंड में अपनी बेटी को पागलों की तरह खोज रही है। उसके बाद वह रुक गए ताकि मां अपनी बच्ची  को खोज सके।

मैच रुकने और माजरा समझ में आते ही महिला की मदद के लिए अन्य दर्शक भी उसकी बेटी का नाम जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस चक्कर में मैच कुछ क्षणों तक रुका रहा और इसी दौरान मां और बेटी का पुनर्मिलन हुआ और दर्शकों की जोरदार तालियों और उत्साह के बाद मैच सुचारू रूप से आगे बढ़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल