1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विजेंदर की लगातार 10वीं जीत, WBO ओरिएंटल एंड एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट का खिताब बचाया

विजेंदर की लगातार 10वीं जीत, WBO ओरिएंटल एंड एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट का खिताब बचाया

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 24, 2017 12:05 pm IST,  Updated : Dec 24, 2017 12:06 pm IST

इस समय डब्ल्यूबीओ रैंकिंग में छठे स्थान पर कायम विजेंदर ने राजस्थान रंबल के नाम से आयोजित हुए इस मैच में अपने विपक्षी खिलाड़ी को पूरे 10 राउंड तक चले मुकाबले में मात देते हुए लगातार 10वां मुकाबला जीता।

विजेंदर सिंह- India TV Hindi
विजेंदर सिंह

जयपुर: भारत के स्टार पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने शनिवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में घाना के अर्नेस्ट अमुजु को मात देकर डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल एंड एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट का खिताब अपने पास ही रखा है। 

इस समय डब्ल्यूबीओ रैंकिंग में छठे स्थान पर कायम विजेंदर ने राजस्थान रंबल के नाम से आयोजित हुए इस मैच में अपने विपक्षी खिलाड़ी को पूरे 10 राउंड तक चले मुकाबले में मात देते हुए लगातार 10वां मुकाबला जीता। 

विजेंदर को सर्वसहमति से विजेता घोषित किया गया। पहले राउंड को छोड़कर विजेंदर पूरे समय अमुजु पर हावी रहे। यह घाना के मुक्केबाज की पिछले 26 मुकाबलों में तीसरी हार है। इससे पहले उन्होंने 23 विपक्षियों को नॉक आउट किया है। 

यह मुक्केबाज हालांकि विजेंदर को चुनौती नहीं दे सका। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल