1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वीजा की प्रकिया शुरू, उम्मीद है समय पर मिल जाएगा : सायना नेहवाल

वीजा की प्रकिया शुरू, उम्मीद है समय पर मिल जाएगा : सायना नेहवाल

 Reported By: IANS
 Published : Oct 08, 2019 08:13 pm IST,  Updated : Oct 08, 2019 08:13 pm IST

भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने मंगलवार को कहा है कि अगले सप्ताह डेनमार्क ओपन में हिस्सा लेने के लिए उनकी वीजा की प्रकिया शुरु हो गई है और उन्हें उम्मीद है कि यह समय पर पूरी हो जाएगी। 

साइना नेहवाल- India TV Hindi
साइना नेहवाल Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने मंगलवार को कहा है कि अगले सप्ताह डेनमार्क ओपन में हिस्सा लेने के लिए उनकी वीजा की प्रकिया शुरु हो गई है और उन्हें उम्मीद है कि यह समय पर पूरी हो जाएगी। लंदन ओलम्पिक-2012 की कांस्य पदक विजेता सायना ने सोमवार को ही कहा था कि डेनमार्क ओपन के लिए वीजा में उन्हें परेशानी आ रही और इसलिए उन्होंने विदेश मंत्रालय से मदद मांगी है।

सायना ने मंगलवार को ट्वीट किया, "आज हैदराबाद से वीजा की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों का शुक्रिया, जिन्होंने एक बार फिर नामुमकिन को मुमकिन किया। उम्मीद है, मुझे वीजा सयम पर मिल जाएगा। शुक्रवार को मेरी फ्लाइट है।"

सायना इस समय ओडेनसे में 15 से 20 अक्टूबर के बीच होने वाले डेनमार्क ओपन की तैयारियों में व्यस्त हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल