1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय महिला हॉकी टीम में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का माद्दा: लालरेमसिआमी

भारतीय महिला हॉकी टीम में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का माद्दा: लालरेमसिआमी

 Reported By: IANS
 Published : Aug 03, 2019 04:23 pm IST,  Updated : Aug 03, 2019 04:23 pm IST

भारतीय महिला हॉकी टीम की युवा खिलाड़ी लालरेमसिआमी का मानना है कि उनकी टीम में अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने का माद्दा है।

भारतीय महिला हॉकी टीम...- India TV Hindi
भारतीय महिला हॉकी टीम में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का माद्दा है: लालरेमसिआमी Image Source : GETTY IMAGES

बेंगलुरू| भारतीय महिला हॉकी टीम की युवा और प्रतिभाशाली फॉरवर्ड खिलाड़ी लालरेमसिआमी का मानना है कि उनकी टीम में अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने का माद्दा है। लालरेमसिआमी ने पिछले महीने हिरोशिमा में हुए एफआईएच वुमेंस सीरीज फाइनल्स में भारतीय टीम को मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

हॉकी इंडिया ने लालरेमसिआमी के हवाले से बताया, "ओलंपिक टेस्ट इवेंट से पहले टीम बहुत आश्वस्त है, क्योंकि हमने अपने अभ्यास सत्र के दौरान कड़ी मेहनत की है। नेशनल कैम्प में हर सत्र को ओलम्पिक क्वालीफायर को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया। हमारा मानना है कि हमारे पास एक अच्छी टीम है जो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करके इतिहास को दोहरा सकती है।"

जापान में होने वाले ओलंपिक टेस्ट इवेंट में 17 से 21 अगस्त के बीच में भारतीय टीम का सामना जापान, ऑस्ट्रेलिया और चीन से होगा। लालरेमसिआमी ने माना कि उनकी टीम 18वें एशियाई खेलों के फाइनल में की गई गलतियों को नहीं दोहराएगी। उन्होंने कहा, "हम एशियाई खेलों में बहुत अच्छा खेले और हमें पता था कि अगर हमने वहां गोल्ड जीता तो हम ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगे। हमने टूर्नामेंट के दौरान कड़ी मेहनत की, लेकिन हमने कुछ गलतियां की और इसलिए हम प्रतियोगिता में अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर सके।"

उन्होंने कहा, "फाइनल के बाद, हमने तय किया कि हम एफआईएच वुमेंस सीरीज के फाइनल में अपनी गलतियों को नहीं दोहराएंगे और हम उसी जापानी टीम के खिलाफ प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करेंगे, जिससे हम 18वें एशियाई खेलों के फाइनल में हार गए थे।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल