1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हमें खाली स्टेडियमों में खेलने की आदत डालनी चाहिए : पीवी सिंधू

हमें खाली स्टेडियमों में खेलने की आदत डालनी चाहिए : पीवी सिंधू

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 02, 2020 09:47 pm IST,  Updated : Aug 02, 2020 09:47 pm IST

विश्व चैम्पियन और ओलंपिक रजत पदकधारी बैडमिंटन खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ इस स्थिति में यह सभी के लिए सुरक्षित होगा और आपको किसी भी चीज के लिए तैयार रहना होगा।’’ 

PV Sindhu, badminton, sports, india - India TV Hindi
PV Sindhu Image Source : GETTY IMAGE

भारत की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर खिलाड़ियों को खाली स्टेडियम में खेलने का आदी होना चाहिए जो नयी सामान्य चीज होने वाली है। 

इस महामारी के फैलने के कारण मार्च से दुनिया भर की खेल प्रतियोगिताएं प्रभावित हुई हैं। 

सिंधू ने भारत की पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अमिता सिंह के साथ एक वेबिनार में कहा, ‘‘ लोग मैच देखने के लिए आने से डरेंगे और हमें दर्शकों के बिना खाली स्टेडियमों में खेलने की आदत डालनी चाहिए। ऐसा ही होगा।’’ 

विश्व चैम्पियन और ओलंपिक रजत पदकधारी बैडमिंटन खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ इस स्थिति में यह सभी के लिए सुरक्षित होगा और आपको किसी भी चीज के लिए तैयार रहना होगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल