1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबल्डन: गर्भ में साढ़े चार माह का बच्चा फिर भी कूद पड़ी कोर्ट में

विंबल्डन: गर्भ में साढ़े चार माह का बच्चा फिर भी कूद पड़ी कोर्ट में

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 05, 2017 11:28 am IST,  Updated : Jul 05, 2017 11:28 am IST

लग्जमबर्ग की मैंडी मिनेला साढ़े चार माह की गर्भवती होने के बावजूद विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में खेली।

Mandy Minella- India TV Hindi
Mandy Minella

लंदन: लग्जमबर्ग की मैंडी मिनेला साढ़े चार माह की गर्भवती होने के बावजूद विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में खेली। मिनेला के गर्भवती होने का खुलासा हुआ। इसके बाद वे सेरेना विलियम्स और विक्टोरिया आजरेंका जैसी खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई जो या तो जल्द ही मां बनने वाली हैं या हाल में मां बनी हैं।  

मिनेला को पहले दौर में इटली की फ्रांसेस्का शियावोन के हाथों 1-6, 1-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा  लेकिन इस दौरान उनके ढीले ढाले कपड़ों ने सबका ध्यान खींचा।  मिनेला ने कहा कि इस सत्र में विंबलडन मेरा अंतिम टूर्नामेंट है। मिनेला लातविया की अनास्तासिजा सेवास्तोवा के साथ महिला युगल में भी हिस्सा लेंगी।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल