1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबलडन : नोवाक जोकोविच ने शापोवालोव को हराया, फाइनल में बेरेटिनी से होगा सामना

विंबलडन : नोवाक जोकोविच ने शापोवालोव को हराया, फाइनल में बेरेटिनी से होगा सामना

 Reported By: IANS
 Published : Jul 10, 2021 01:39 pm IST,  Updated : Jul 10, 2021 01:39 pm IST

जोकोविच ने सेमीफाइनल मुकाबले में दो घंटे 44 मिनट तक चले मैच में शापोवालोव को 7-6(3), 7-5, 7-5 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

Wimbledon: Novak Djokovic beat Shapovalov to face Berrettini in the final- India TV Hindi
Wimbledon: Novak Djokovic beat Shapovalov to face Berrettini in the final Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। विश्व के नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने 10वीं सीड कनाडा के डेनिस शापोवालोव को हराकर विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना इटली के मातेओ बेरेटिनी से होगा। जोकोविच ने सेमीफाइनल मुकाबले में दो घंटे 44 मिनट तक चले मैच में शापोवालोव को 7-6(3), 7-5, 7-5 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। जोकोविच इसके साथ ही विंबलडन के अपने छठे खिताब से एक कदम दूर हैं।

जोकोविच ने अपनी पहली सर्विस से 81 फीसदी अंक जीते। उन्होंने मैच में आठ एस और 33 विनर्स लगाए जबकि 15 भेजां भूलें की। दूसरी तरफ शापोवालोव ने 35 बेजाभूलें की।

रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में जोकोविच का सामना सातवीं सीड बेरेटिनी से होगा जो पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल