1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फुटबाल जगत में एक और अर्जेंटीनी खिलाड़ी की मौत से फुटबाल जगत सदमें में

फुटबाल जगत में एक और अर्जेंटीनी खिलाड़ी की मौत से फुटबाल जगत सदमें में

 Written By: IANS
 Published : May 25, 2015 08:36 pm IST,  Updated : May 25, 2015 08:37 pm IST

ब्यूनस आयर्स:  अर्जेंटीना के फुटबाल जगत में 14 दिनों के भीतर एक और फुटबाल खिलाड़ी की मौत होने से फुटबाल जगत सदमे में है। वेबसाइट 'गोल डॉट कॉम' के अनुसार, 10 दिन पहले ही सैन

14 दिनों के भीतर दूसरे...- India TV Hindi
14 दिनों के भीतर दूसरे फुटबाल खिलाड़ी की मौत

ब्यूनस आयर्स:  अर्जेंटीना के फुटबाल जगत में 14 दिनों के भीतर एक और फुटबाल खिलाड़ी की मौत होने से फुटबाल जगत सदमे में है। वेबसाइट 'गोल डॉट कॉम' के अनुसार, 10 दिन पहले ही सैन मार्टिन डी बुर्जाको क्लब के मिडफील्डर एमैनुएल ओर्टेगा की सर में लगी चोट के कारण हुई मौत के बाद अब एटलेटिको पराना के डिफेंडर क्रिस्टियन गोमेज की रविवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

ओर्टेगा को यह जानलेवा चोट 3 मई को तीसरे श्रेणी के एक मैच के दौरान लगी थी, जबकि गोमेज सेकेंड डिवीजन के तहत बोका यूनिडॉस के खिलाफ हुए मैच के दौरान मैदान के बीच में ही दिल का दौरा पड़ने से गिर पड़े।

उन्हें तुरंत अस्पातल ले जाया गया और चिकित्सकों के लाख प्रयास के बावजूद गोमेज की मौत हो गई।

गोमेज की मौत के साथ ही अर्जेटीना फुटबाल संघ (एएफए) ने रविवार को निर्धारित सारे मैच रद्द कर दिए।

एएफए ने ट्विटर के जरिए गोमेज को श्रद्धांजलि दी।

एएफए ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "गोमेज के निधन के कारण एटलेटिको पराना के खिलाड़ी और मृत खिलाड़ी के परिवार के प्रति समर्थन जाहिर करते हुए एएफए अर्जेटीनी फुटबाल गिल्ड के सदस्यों के साथ रविवार को होने वाले सारे मैच टालता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल