1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महिला हॉकी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का ऐलान

महिला हॉकी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का ऐलान

 Written By: IANS
 Published : Nov 12, 2016 08:17 pm IST,  Updated : Nov 12, 2016 08:17 pm IST

हॉकी इंडिया (एचआई) ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रंखला के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है।

Vandana kataria- India TV Hindi
Vandana kataria

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया (एचआई) ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रंखला के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान फॉरवर्ड खिलाड़ी वंदना काटारिया को सौंपी गई है। हॉकी इंडिया (एचआई) ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। 

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

23 से 30 नवंबर तक चलने वाली इस श्रृंखला में डिफेंडर सुनीता लाकरा टीम की उप-कप्तान होंगी। रजनी इतिमारपु और सविता के रूप में टीम को दो गोलकीपरों को जगह मिली है। रक्षापंक्ति की जिम्मेदारी दीप ग्रेस इक्का, सामिला टेटे, रश्मिता मिंज, नवदीप कौर और सुनीता पर होगी। 

हाल ही में पहली बार एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम की कोशिश आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने बुरे प्रदर्शन को भूलकर जीत के क्रम को बरकरार रखना चाहेगी। भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन को मात दी थी। 

एचआई के बयान के मुताबिक टीम की कप्तान वंदना ने कहा, "ओलम्पिक के बाद टीम नए नजरिए के साथ मैदान में उतरी है। सिंगापुर में हाल ही में मिली जीत बताती है कि टीम अपने से बेहतर टीमों के खिलाफ भी अच्छा ुप्रदर्शन करने के लिए उतारू है और आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी।"उन्होंने कहा, "इससे हमें अगले ओलम्पिक की तैयारी करने के लिए आत्मविश्वास मिलेगा।"

टीम : 

गोलकीपर : रजनी इतिमारपु, सविता 

डिफेंडर : दीप ग्रेस इक्का, सामिला टेटे, रश्मिता मिंज, नवदीप कौर और सुनीता (उप-कप्तान)

मिडफील्डर : निक्की प्रधान, नवजोत कौर, करिश्मा यादव, रानी, दीपिका, मोनिका 

फॉरवर्ड : पूनम रानी, अनुराधा देवी थोकचाम, वंदना कटारिया (कप्तान), प्रीति दुबे, सोनिका। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल