1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वर्ल्ड गेम्स एथलीट अवार्ड के लिए नामांकित हुई महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल

वर्ल्ड गेम्स एथलीट अवार्ड के लिए नामांकित हुई महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल

 Reported By: IANS
 Published : Jan 10, 2020 02:51 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 02:51 pm IST

इस अवार्ड के लिए 25 खिलाड़ियों का नाम 25 खेलों से आया है और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने रानी के नाम को इस अवार्ड के लिए भेजा है।

Rani Rampal- India TV Hindi
Rani Rampal Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर-2019 अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। रानी की कप्तानी में भारतीय टीम ने ओलम्पिक-2020 के लिए क्वालीफाई किया है। इस अवार्ड के लिए 25 खिलाड़ियों का नाम 25 खेलों से आया है और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने रानी के नाम को इस अवार्ड के लिए भेजा है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने रानी को बधाई देते हुए कहा है, "रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है, इस बात को सुनकर एचआई में खुशी की लहर है। वह देश में कई लोगों की प्ररेणा स्त्रोत हैं और उन्होंने खेल में अपना अलग मुकाम बनाया है। हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।"

उन्होंने कहा, "हम सभी हॉकी प्रशंसकों से अपील करते हैं कि वो रानी के लिए वोट करें और उन्हें अपना समर्थन दें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल