1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय महिला हॉकी टीम ने कजाकिस्तान को 21-0 से हराया, एशियन गेम्स में दूसरी सबसे बड़ी जीत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने कजाकिस्तान को 21-0 से हराया, एशियन गेम्स में दूसरी सबसे बड़ी जीत

 Reported By: IANS
 Published : Aug 21, 2018 09:45 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 09:45 pm IST

यह भारत की लगातार दूसरी जीत है।

 - India TV Hindi
 भारतीय महिला हॉकी टीम 

जकार्ता: भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को गोलों की बारिश करते हुए 18वें एशियाई खेलों के अपने दूसरे ग्रुप मैच में कजाकिस्तान को 21-0 से हरा दिया। यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। भारत की ओर से गुरजीत कौर ने 4 गोल किए जबकि लालरेमसियामी, नवनीत कौर और वंदना कटारिया ने हैट्रिक लगाई। ग्रुप-बी में भारत में अपने पहले मैच में मेजबान इंडोनेशिया को 8-0 करारी मात दी थी। वर्ल्ड नंबर-9 भारतीय टीम की एशियाई खेलों में यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। 

स्टार खिलाड़ी रानी रामपाल और सविता के बिना उतरी भारतीय टीम के लिए इस एकरफा जीत में गुरजीत ने सातवें, 36वें, 44वें और 52वें, नवनीत कौर ने 11वें, 12वें, 49वें, वंदना कटारिया ने 29वें और 37वें और 53वें, लालरेमसियामी ने नौंवें, 19वें और 30वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। 

इसके अलावा उदिता ने 34वें, दीप ग्रेस एक्का ने 43वें, लिलिमा मिंज ने 38वें और 44वें, नेहा ने 10वें, नवजोत ने 16वें और 54वें और मोनिका ने 55वें मिनट में गोल दागे। 

भारत ने पहले क्वार्टर में पांच गोल, दूसरे क्वार्टर में चार गोल, तीसरे क्वार्टर में सात गोल और चौथे तथा आखिरी क्वार्टर में पांच गोल किए। 

भारतीय महिलाएं अपने अगले ग्रुप मैच में दक्षिण कोरिया से 25 अगस्त को भिड़ेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल