1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (बाधा दौड़): फाइनल में नहीं पहुंच सके भारतीय एथलीट जबीर

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (बाधा दौड़): फाइनल में नहीं पहुंच सके भारतीय एथलीट जबीर

 Reported By: IANS
 Published : Sep 28, 2019 10:25 pm IST,  Updated : Sep 28, 2019 10:25 pm IST

क्वालीफिकेशन में जबीर ने दमदार प्रदर्शन किया था और अपनी हीट-3 में पहले स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे।

Jabir Madari- India TV Hindi
Jabir Madari Image Source : TWITTER

दोहा। भारत के जबीर मदारी पिलयालिल यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना पाए। जबीर सेमीफाइनल के हीट-3 में पांचवें स्थान पर रहे। जबीर ने 49.71 सेकेंड का समय निकाला। उनकी हीट में कुल आठ खिलाड़ी थे।

क्वालीफिकेशन में जबीर ने दमदार प्रदर्शन किया था और अपनी हीट-3 में पहले स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे। जबीर ने 49.62 सेकेंड का समय निकाला और कुल 39 खिलाड़ियों में से 11वें पायदन पर रहे।

जबीर विश्व चैम्पियनशिप में पुरुष बाधा दौड़ में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय थे। उनसे पहले 2007 में ओसाका में हुए विश्व चैम्पियनशिप में जोसफ अब्राहम ने 49.64 सेकेंड का समय निकालते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल