1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व एथलेटिक्स: ओलम्पिक चैम्पियन को हरा 400 मीटर बाधा दौड़ जीते वारहोल्म

विश्व एथलेटिक्स: ओलम्पिक चैम्पियन को हरा 400 मीटर बाधा दौड़ जीते वारहोल्म

 Edited By: IANS
 Published : Aug 10, 2017 02:54 pm IST,  Updated : Aug 10, 2017 02:54 pm IST

नोर्वे के 21 वर्षीय एथलीट कार्स्टन वारहोल्म ने ओलम्पिक चैम्पियन केरोन क्लेमेंट को पछाड़ते हुए विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में आयोजित पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Karsten Warholm- India TV Hindi
Karsten Warholm

लंदन: नोर्वे के 21 वर्षीय एथलीट कार्स्टन वारहोल्म ने ओलम्पिक चैम्पियन केरोन क्लेमेंट को पछाड़ते हुए विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में आयोजित पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बुधवार रात को आयोजित इस स्पर्धा में वारहोल्म न केवल क्लेमेंट को, बल्कि रियो डी जनेरियों में कांस्य पदक विजेता यास्मानी कोपेलो को भी पछाड़ते हुए विश्व चैम्पियन बने। इस चैम्पियनशिप में नोर्वे के एथलीट का यह पहला पदक है। 

नोर्वे के एथलीट वारहोल्म ने 48.35 सेकेंड में इस रेस को जीत कर अपना पहला विश्व चैम्पियनशिप का स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा रियो ओलम्पिक के स्वर्ण पदक विजेता अमेरिकी एथलीट क्लेमेंट ने इस रेस को 48.52 सेकेंड में पूरा किया और उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। 

इस स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले तर्किश एथलीट कोपेले ने इस रेस को 48.49 सेकेंड में पूरा किया। 

इस स्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड अमेरिका के केविन यंग के नाम है। उन्होंने बार्सिलोना में छह अगस्त, 1992 को इस स्पर्धा को 46.78 सेकेंड में पूरा कर यह उपलब्धि हासिल की थी। चैम्पियनशिप का रिकॉर्ड भी केविन के नाम ही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल