1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व एथलेटिक्स: सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकीं टिंटू

विश्व एथलेटिक्स: सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकीं टिंटू

 Written By: IANS
 Published : Aug 26, 2015 01:33 pm IST,  Updated : Aug 26, 2015 01:34 pm IST

बीजिंग: भारत की मध्यम दूरी की अग्रणी महिला एथलीट टिटू लुका बुधवार को यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 800 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकीं। टिटू ने हीट्स में हालांकि इस सत्र

विश्व एथलेटिक्स:...- India TV Hindi
विश्व एथलेटिक्स: सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकीं टिंटू

बीजिंग: भारत की मध्यम दूरी की अग्रणी महिला एथलीट टिटू लुका बुधवार को यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 800 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकीं।

टिटू ने हीट्स में हालांकि इस सत्र का अपना सबसे अच्छा समय निकाला लेकिन इसके बावजूद वह आगे नहीं बढ़ सकीटिंटू ने 2.00.95 मिनट में रेस पूरी की और हीट-1 में शामिल आठ धाविकाओं में सातवें स्थान पर रहीं।

समय के आधार पर टिंटू हीट्स में शामिल 44 एथलीटों के बीच 19वें स्थान पर रहीं।

बेलारूस की मारिना अर्जामासोवा ने 1.58.69 मिनट समय के साथ हीट-2 में पहला स्थान हासिल किया। ब्रिटेन की लिंसी शार्प 1.58.98 मिनट के साथ दूसरे और दक्षिण अफ्रीका की कास्टर सेमेन्या 1.59.59 मिनट के साथ तीसरे स्तान पर रहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल