1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व एथलेटिक्स : अमेरिकी पुरुष, जमैका की महिलाओं ने 4 गुणा 400 मी. रिले में कायम रखा वर्चस्व

विश्व एथलेटिक्स : अमेरिकी पुरुष, जमैका की महिलाओं ने 4 गुणा 400 मी. रिले में कायम रखा वर्चस्व

 Written By: IANS
 Published : Aug 31, 2015 07:31 am IST,  Updated : Aug 31, 2015 07:35 am IST

बीजिंग: अमेरिकी पुरुषों ने 4 गुणा 400 मीटर रिले में अपना वर्चस्व कायम रखा है। अमेरिकी टीम ने रविवार को विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के 15वें संस्करण की अंतिम स्पर्धा का स्वर्ण वर्ल्ड लीडिंग टाइम के

अमेरिकी पुरुष, जमैका...- India TV Hindi
अमेरिकी पुरुष, जमैका की महिलाओं का 4 गुणा 400 मी. रिले में वर्चस्व

बीजिंग: अमेरिकी पुरुषों ने 4 गुणा 400 मीटर रिले में अपना वर्चस्व कायम रखा है। अमेरिकी टीम ने रविवार को विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के 15वें संस्करण की अंतिम स्पर्धा का स्वर्ण वर्ल्ड लीडिंग टाइम के साथ जीता।

अमेरिकी टीम ने 2.57.82 मिनट में पहला स्थान हासिल किया। अमेरिका ने मास्को में भी स्वर्ण जीता था। त्रिनिदाद एवं टोबैगो को ने 2.58.20 मिनट के साथ नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाते हुए रजत हासिल किया।

ब्रिटेन ने 2.58.51 मिनट में कांस्य जीता। दो साल पहले मास्को में रजत जीतने वाली जमैका की टीम को इस साल चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

मास्को में कांस्य जीतने वाली रूसी टीम इस साल आठवें स्थान पर रही।

अधर जमैका की महिलाओं ने भी ट्रैक स्पर्धाओं में अपना वर्चस्व कायम रखते हुए रविवार को 4 गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया।

जमैका ने 3.19.13 मिनट में रेस पूरी कर नया वर्ल्ड लीडिंग रिकार्ड बनाया। ओलम्पिक चैम्पियन अमेरिका (3.19.44) को एक बार फिर रजत से संतोष करना पड़ा।

इसी तरह ब्रिटेन (3.23.62) को एक बा फिर कांस्य से संतोष करना पड़ा। सबसे ंधिक निराशा रूस को लगी , जिसने मास्को में स्वर्ण जीता थ। इस साल रूसी टीम 3.24.84 मिनट के साथ टीम चौथे स्थन पर रही।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल