1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: विश्व चैंपियन बनने का सपना टूटा, फाइनल में हार गईं पीवी सिंधु

बैडमिंटन: विश्व चैंपियन बनने का सपना टूटा, फाइनल में हार गईं पीवी सिंधु

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 27, 2017 09:41 pm IST,  Updated : Aug 27, 2017 10:44 pm IST

ओलंपिक रजत पदक विजेता भारत की पीवी सिंधु को आज यहां विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे मैच में शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा और साथ ही वह इस खेल में देश की पहली व

PV Sindhu | Getty Images- India TV Hindi
PV Sindhu | Getty Images Image Source : PTI

ग्लास्गो: ओलंपिक रजत पदक विजेता भारत की पीवी सिंधु को आज यहां विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे मैच में शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा और साथ ही वह इस खेल में देश की पहली विश्व चैंपियन बनने से भी चूक गई।

दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय खिलाड़ी सिंधु को एक घंटा और 50 मिनट चले मुकाबले में दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ओकुहारा के खिलाफ 19-21, 22-20, 20-22 से हार झेलनी पड़ी।

यह दोनों की बीच सातवीं भिड़ंत थी, जिसमें ओकुहारा ने चौथी बार जीत दर्ज की है। ओकुहारा जापान के लिए विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला हैं।

ओकुहारा ने इससे पहले सेमीफाइन में भारत की ही एक अन्य दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल को हराया था। साइना ने कांस्य पदक जीता और इस तरह भारत के लिए यह विश्व चैंपियनशिप यादगार रही।

भारत को पहली बार विश्व चैम्पियनशिप में दो पदक मिले हैं। सिंधु से पहले साइना ने शनिवार को कांस्य पर कब्जा जमाया था। अगर सिंधु यह मैच जीत जातीं तों वह भारत को इस चैम्पियनशिप में पहला स्वर्ण दिलाने वाली खिलाड़ी बन जातीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल